Connect with us

वाराणसी

किशोरी को बहकाकर भगाने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। मिर्जामुराद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को एक सप्ताह पूर्व क्षेत्र के एक गांव की निवासिनी किशोरी को बहका-फुसलाकर भगाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी की पहचान भदोही जिले के चौरी थाना अंतर्गत बहुतरा खुर्द गांव निवासी गौतम बिन्द के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे गुड़िया बॉर्डर के समीप से गिरफ्तार किया।

गौरतलब है कि पुलिस ने किशोरी को एक दिन पहले ही बरामद कर परिजनों को सौंप दिया था। बताया गया कि मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली किशोरी एक सप्ताह पूर्व अपने मौसा के घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन जब उसका पता नहीं चला तो किशोरी के पिता ने गत मंगलवार को मिर्जामुराद थाने में शिकायत दर्ज कराई।

Loading...

उन्होंने तहरीर में भदोही जिले के चौरी थाना क्षेत्र के बहुतरा खुर्द गांव निवासी गौतम बिन्द पर उनकी पुत्री को बहका-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया। मिर्जामुराद थाना प्रभारी ने आरोपी के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश के लिए एक टीम गठित की थी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page