Connect with us

मिर्ज़ापुर

कार्यकर्ताओं की मेहनत और पीएम मोदी के विजन से दिल्ली-अयोध्या में भाजपा की प्रचंड जीत : विवेक बरनवाल

Published

on

Loading...
Loading...

दिल्ली और अयोध्या के चुनावी नतीजे भारतीय जनता पार्टी के लिए ऐतिहासिक साबित हुए हैं। यह जीत न केवल पार्टी के सिद्धांतों की बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के विजन की भी जीत है। जनता ने भाजपा के प्रति अपने विश्वास को और मजबूत किया है, जो यह दर्शाता है कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की जनकल्याणकारी योजनाएं जमीनी स्तर तक पहुंच रही हैं।

इस चुनावी जीत में संगठन के अंतिम पायदान तक के कार्यकर्ताओं, बूथ अध्यक्षों और पन्ना प्रमुखों की मेहनत महत्वपूर्ण रही। मतदान के दिन जनता को मतदान केंद्रों तक पहुंचाने से लेकर, पार्टी की विचारधारा को घर-घर तक ले जाने तक, इन कार्यकर्ताओं ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। नतीजा यह रहा कि दिल्ली और अयोध्या दोनों जगह भाजपा ने शानदार जीत दर्ज की।

हाल ही में पेश किए गए केंद्रीय बजट में 12 लाख तक की इनकम पर टैक्स छूट का प्रावधान मध्यम वर्ग के लिए एक बड़ी राहत साबित होगा। साथ ही, हर घर जल योजना, घर-घर शौचालय योजना, 5 लाख तक के आयुष्मान कार्ड और 70 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों के लिए 100% आयुष्मान कवरेज जैसी योजनाओं ने जनता को भाजपा के प्रति और अधिक विश्वास से भर दिया है।

इस जीत की खुशी में नगर विधानसभा के मुकेरी बाजार चौराहे पर नगर पश्चिम के मंडल अध्यक्ष नितिन विश्वकर्मा और जिला मंत्री युवा मोर्चा मीरजापुर ई. विवेक बरनवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर और पटाखे जलाकर जश्न मनाया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी मीरजापुर के वरिष्ठ पदाधिकारी श्याम सिंह यादव, गोल्डी सरना, आशुतोष त्रिपाठी, संतोष जायसवाल, दीपा उमर, चप्पू मौर्या, अमरेश चंद्र पांडेय, रूपेश यादव समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement

इस जीत ने भाजपा कार्यकर्ताओं के जोश को और दोगुना कर दिया है। सभी ने संकल्प लिया कि भविष्य में भी प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी ईमानदारी से कार्य करते रहेंगे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page