Connect with us

वाराणसी

कपसेठी में चोरी की वारदातें बढ़ीं, ग्रामीणों में आक्रोश

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। राजातालाब तहसील अंतर्गत कपसेठी थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बीती रात चोरों ने सूबेदार सिंह उर्फ बाबा सिंह के घर में घुसकर चोरी की। चोर मकान के पीछे से छत पर चढ़े और सीढ़ी के रास्ते घर के अंदर घुसकर दो कमरों में रखे पांच बक्सों का ताला तोड़ दिया। चोरों ने 25,000 नकद चुरा लिए, लेकिन गहनों की तलाश में उन्हें कोई सफलता नहीं मिली। घटना के दौरान चोरों ने कमरों का पूरा सामान अस्त-व्यस्त कर दिया।

ग्रामीणों ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव में पिछले दो महीनों में पांच बार चोरी हो चुकी है। इससे ग्रामीणों में डर और आक्रोश का माहौल है। हाल ही में, शक्तिपीठ भद्रकाली मंदिर में भी चोरी की घटना हुई थी, जिसमें चोरों ने ताला तोड़कर चांदी के दो मुकुट, सोने की दो आंखें और दो दान पेटियां चुरा ली थीं। इतना ही नहीं, चोर परिसर में लगे चार सीसीटीवी कैमरे भी तोड़कर ले गए थे।

Loading...

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में अपराध की बढ़ती घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुलिस को सक्रिय होना चाहिए। उन्होंने थाना प्रभारी (प्रशिक्षु आईपीएस) शुभम कुमार सिंह और उप थाना प्रभारी अरविंद सरोज से रात में नियमित पेट्रोलिंग करने की मांग की है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस की निष्क्रियता से अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।

प्रशासन की प्रतिक्रिया का इंतजार
चोरी की घटनाओं के बावजूद अभी तक पुलिस द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से मांग की है कि क्षेत्र में पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए और चोरों को जल्द पकड़ा जाए। गांव में बढ़ती चोरियों से जहां एक ओर ग्रामीण भयभीत हैं, वहीं पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता से उनकी नाराजगी भी बढ़ रही है। अब देखना यह होगा कि पुलिस कब तक अपराधियों को पकड़ने में सफल होती है और ग्रामीणों को राहत देती है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page