Connect with us

गोरखपुर

ई-रिक्शा और ट्रैक्टर की टक्कर में चालक गंभीर घायल

Published

on

Loading...
Loading...

गोला सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर, ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार

गोलाबाजार (गोरखपुर)। गोला थाना क्षेत्र के गोला-बड़हलगंज मार्ग स्थित उदईपुर मोड़ पर गुरुवार सुबह ई-रिक्शा और ट्रैक्टर की टक्कर में ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, मेहदराव गांव निवासी 44 वर्षीय रमाकांत दुबे, पुत्र अवधनाथ दुबे, गुरुवार सुबह अपने ई-रिक्शा से गोला की ओर जा रहे थे। सुबह करीब 10 बजे जैसे ही वह उदईपुर मोड़ के पास पहुंचे, तभी गोला की ओर से आ रहे एक ट्रैक्टर से उनकी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस की मदद से घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गोला पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के तुरंत बाद ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जानकारी जुटाने और फरार चालक की तलाश में जुटी है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page