Connect with us

गोरखपुर

इसरो में केआईपीएम के 11 छात्रों का चयन, गोरखपुर के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि

Published

on

Loading...
Loading...

यूआरएससी बेंगलुरु के इंटर्नशिप कार्यक्रम में तीन और विद्यार्थियों को मिली सफलता, वर्ष 2026 में चयनित छात्रों की संख्या पहुंची 11

गोरखपुर। तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए केआईपीएम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, गीडा के तीन और विद्यार्थियों का चयन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्रतिष्ठित यू.आर. राव सैटेलाइट सेंटर (यूआरएससी), बेंगलुरु के इंटर्नशिप कार्यक्रम के लिए हुआ है। इसके साथ ही वर्ष 2026 में इसरो-यूआरएससी इंटर्नशिप के लिए चयनित केआईपीएम छात्रों की कुल संख्या 11 हो गई है।

चयनित विद्यार्थियों में विवेक सिंह (तृतीय वर्ष, मैकेनिकल इंजीनियरिंग), अखिलेश चौहान (तृतीय वर्ष, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) और श्वेता चौबे (तृतीय वर्ष, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग) शामिल हैं। इन छात्रों को इसरो के प्रमुख उपग्रह अनुसंधान एवं विकास केंद्र में कार्य करने और अंतरिक्ष विज्ञान व उन्नत तकनीक से जुड़ा व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

संस्थान के चेयरमैन ई.आर.डी. सिंह ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसी उपलब्धियां अन्य छात्रों को भी बड़े लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित करती हैं। प्रबंधक सुनीता सिंह एवं प्रबंध निदेशक विनोद कुमार सिंह ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

निदेशक इंजीनियरिंग डॉ. मोहम्मद जाहिद रियाज खान ने कहा कि यह सफलता संस्थान के गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक माहौल और बेहतर मार्गदर्शन का परिणाम है। वहीं ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट इंचार्ज नितेश कुमार जायसवाल ने बताया कि केआईपीएम के विद्यार्थी लगातार राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित इंटर्नशिप कार्यक्रमों में चयनित होकर संस्थान का नाम रोशन कर रहे हैं।

Advertisement

केआईपीएम परिवार ने सभी चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page