Connect with us

गोरखपुर

इंटरनेट मीडिया पर फोटो प्रसारित करने की धमकी, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने शुरू की जांच

हरपुर-बुदहट। थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती का फोटो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी देने और परिजनों को जान-माल की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, युवती के पिता की तहरीर पर शिवम शर्मा, निगम शर्मा निवासी ग्राम तुर्कवलिया तथा एक अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पीड़ित पिता ने आरोप लगाया है कि शिवम शर्मा ने उनकी पुत्री का फोटो किसी प्रकार प्राप्त कर लिया था और पिछले लगभग एक वर्ष से उसे इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी दे रहा था। आरोप है कि वह युवती पर अभद्र टिप्पणियां भी करता था तथा फोन के माध्यम से परेशान करता था।

परिजनों के अनुसार, जब युवती ने पूरी घटना की जानकारी परिवार को दी तो उन्होंने आरोपी को समझाने का प्रयास किया। आरोप है कि 30 मई 2026 की रात करीब साढ़े नौ बजे शिवम शर्मा, उसके भाई निगम शर्मा और एक अन्य व्यक्ति ने मिलकर उन्हें भद्दी गालियां दीं तथा जान-माल की धमकी दी। साथ ही युवती का फोटो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने की भी धमकी दी गई।

Advertisement

घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक ने बताया कि युवती के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है तथा तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page