Connect with us

गाजीपुर

आम लदी पिकअप डिवाइडर से टकराकर पलटी, चालक और खलासी सुरक्षित

Published

on

Loading...
Loading...

ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा, सड़क पर बिखरे आम

नंदगंज (गाजीपुर)। वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर थाना क्षेत्र के सहेड़ी बाईपास के पास गुरुवार सुबह आम से लदी एक पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। हादसे में चालक और खलासी बाल-बाल बच गए, जबकि वाहन में लदा आम सड़क पर बिखर गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिकअप चालक भुवनेश्वर कुमार, निवासी तारा थाना प्रेमनगर, जिला सूरजपुर (छत्तीसगढ़), वाराणसी से आम लादकर मऊ जा रहा था। सहेड़ी बाईपास के पास आगे चल रहे वाहन को ओवरटेक करने के दौरान पिकअप अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराकर पलट गई।

हादसे में चालक और खलासी को मामूली चोटें आईं। वहीं वाहन में लदा आम सड़क पर फैल गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और बिखरे आम उठाने लगे।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया तथा सड़क पर फैले आम को एकत्र कराकर दूसरे वाहन के माध्यम से गंतव्य तक भेजने की व्यवस्था कराई। हादसे के कारण कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य करा दिया गया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page