Connect with us

अपराध

अवैध कब्जे को लेकर सीपी से लगाई गुहार

Published

on

Loading...
Loading...

स्टे के बावजूद जबरदस्ती हो रहा है अवैध निर्माण

वाराणसी। बड़ागांव थाना क्षेत्र के बसनी गोला बाजार निवासी मोहम्मद रिजवान पुत्र दोस्त मोहम्मद ने पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल से गुहार लगाई है कि मेरी 66 डिसमिल जमीन अराजी नंबर 1919 ख में संक्रमणीय भूमिधर अंकित है। सिविल कोर्ट में मुकदमा विचाराधीन है और वहीं से स्थगन (स्टे) आदेश भी प्राप्त है जो प्रभावी है।

Loading...

इसके बावजूद हमारे गांव के कुछ दबंग लोग दबंगई के बल पर मेरी जमीन पर जबरदस्ती कब्जा कर रहे हैं l इस संदर्भ में हमने पुलिस कमिश्नर वाराणसी, डीसीपी गोमती जोन, एसडीएम पिंडरा, थानाध्यक्ष बड़ागांव को जमीन पर हो रहे कब्जा के बाबत प्रार्थना पत्र दिया है। बड़ागांव पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दो बार काम रुकवाया और कार्य करने वाले इतने दबंग है कि पुलिस के जाते ही फिर कार्य शुरू कर रहे है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page