Connect with us

गाजीपुर

अपनी मांग को लेकर युवक चढ़ा टावर पर

Published

on

Loading...
Loading...

सदर तहसील परिसर में घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा, प्रशासन ने समझाने का किया प्रयास

भूमि पर कब्जे के आरोप को लेकर युवक का विरोध, अधिकारियों में मचा हड़कंप

गाजीपुर। भूमि विवाद के मामले का समाधान न होने से नाराज एक युवक सोमवार को सदर तहसील स्थित एसडीएम कोर्ट के पास लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने उसे समझाकर नीचे उतारने का प्रयास किया, लेकिन वह जिलाधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ा रहा।

सुबह नौ बजे टावर पर चढ़ा युवक

जानकारी के अनुसार मुगलानीचक निवासी संदीप चौहान अपने भाई मंजीत चौहान और भाभी सावित्री चौहान के साथ सदर तहसील पहुंचा था। सुबह करीब नौ बजे वह अचानक एसडीएम कोर्ट के पास स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक को टावर पर चढ़ा देख आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई।

Advertisement

भूमि कब्जे का लगाया आरोप

युवक के भाई मंजीत चौहान ने बताया कि उनकी मुगलानीचक स्थित जमीन पर कथित रूप से भू-माफियाओं ने कब्जा कर लिया है। मामले की शिकायत शासन और जिला प्रशासन के विभिन्न अधिकारियों से की गई, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला। इसी से परेशान होकर संदीप ने यह कदम उठाया।

अधिकारियों ने की मान-मनौव्वल

घटना की सूचना मिलते ही एएसपी सिटी डॉ. राकेश मिश्रा, सदर एसडीएम, तहसीलदार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने युवक को समझाने और सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास किया, लेकिन वह जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला को मौके पर बुलाने की मांग करता रहा।

प्रशासन ने सुरक्षा के किए इंतजाम

Advertisement

घटना के दौरान पुलिस ने एहतियात के तौर पर आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित कर दिया और लोगों को टावर से दूर रखा। प्रशासनिक अधिकारी लगातार युवक से बातचीत कर उसे शांत कराने में जुटे रहे।

जांच और समाधान का आश्वासन

एएसपी सिटी डॉ. राकेश मिश्रा ने बताया कि युवक को समझा-बुझाकर सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही उसकी शिकायत की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन भी दिया गया है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page