Connect with us

गाजीपुर

विश्व ब्राह्मण दिवस पर कासिमाबाद पहुंचे अलंकार अग्निहोत्री, ब्राह्मण रक्षा दल ने किया भव्य स्वागत

Published

on

Loading...
Loading...

सैकड़ों समर्थकों की मौजूदगी में हुआ कार्यक्रम, समाज की एकजुटता पर दिया जोर

राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के अध्यक्ष ने विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रखे विचार

गाजीपुर। विश्व ब्राह्मण दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के अध्यक्ष एवं पूर्व पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री सोमवार को कासिमाबाद पहुंचे, जहां ब्राह्मण रक्षा दल के संयोजक प्रेम शंकर मिश्रा के नेतृत्व में उनका जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे और “जय श्रीराम” व “जय परशुराम” के जयघोष के साथ भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

यूजीसी नियमों के विरोध में दिया था इस्तीफा

Advertisement

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अलंकार अग्निहोत्री ने बताया कि वह यूपीपीसीएस 2019 बैच के अधिकारी रहे हैं और बरेली में सिटी मजिस्ट्रेट के पद पर कार्यरत थे। वर्ष 2026 में उन्होंने यूजीसी नियमों और शंकराचार्य से जुड़े मुद्दों के विरोध में अपने पद से इस्तीफा दिया था। मूल रूप से कानपुर निवासी अग्निहोत्री वर्तमान में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के माध्यम से सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय हैं।

समाज से मुखर होकर आवाज उठाने की अपील

अपने संबोधन में उन्होंने सवर्ण समाज की एकजुटता पर बल देते हुए कहा कि समाज को अपने अधिकारों और हितों के लिए संगठित होकर आवाज उठानी चाहिए। उन्होंने यूजीसी नीति और सामाजिक समरसता से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी अपने विचार रखे तथा समाज के लोगों से सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

बड़ी संख्या में मौजूद रहे कार्यकर्ता और पदाधिकारी

कार्यक्रम का संचालन ब्राह्मण रक्षा दल के संयोजक प्रेम शंकर मिश्रा ने किया। इस अवसर पर जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश प्रवक्ता विनीत तिवारी, ब्राह्मण रक्षा दल के जिला अध्यक्ष संजय पांडे, अधिवक्ता मिथिलेश तिवारी, पंकज पांडे, अनुज पांडे, अवनीश पांडे, मिंटू पांडे, धीरेंद्र पांडे, पंकज चौबे, राज दुबे, कौशल मिश्रा, तारकेश्वर पांडेय, राजेश मिश्रा, अंकित मिश्रा, मृत्युंजय मिश्रा, राकेश पांडे, नागेंद्र मिश्रा और वीरेंद्र मिश्रा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page