गाजीपुर
अनियंत्रित ट्रैक्टर से टकराई बाइक, बोरिंग मिस्त्री गंभीर रूप से घायल
गाजीपुर-आजमगढ़ हाईवे पर हुआ हादसा, चालक वाहन लेकर फरार
दुल्लहपुर (गाजीपुर)। गाजीपुर-आजमगढ़ मुख्य मार्ग पर शुक्रवार दोपहर हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक बोरिंग मिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।
अचानक हाईवे पर आ गया ट्रैक्टर
जानकारी के अनुसार बद्दूपुर थाना बिरनो निवासी छोटू कुमार पुत्र सुबचन राम शुक्रवार को करीब 12 बजे किसी कार्य से जलालाबाद जा रहे थे। इसी दौरान जलालाबाद-पाही मार्ग की ओर से एक ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर मुख्य हाईवे पर आ गया।
ट्रैक्टर को सामने देखकर छोटू कुमार अपनी बाइक का संतुलन खो बैठे और सीधे ट्रैक्टर से टकरा गए। टक्कर में उन्हें गंभीर चोटें आईं।
स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल
घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी अमित वर्मा एवं देवा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि चमचम चौरसिया मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल युवक को तत्काल नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया तथा परिजनों को सूचना दी।
बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर
परिजन अस्पताल पहुंचने के बाद घायल छोटू कुमार को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल गाजीपुर ले गए, जहां उनका इलाज जारी है।
हादसे के बाद मची अफरा-तफरी
घायल छोटू कुमार ने बताया कि दुर्घटना अचानक हाईवे पर आए अनियंत्रित ट्रैक्टर के कारण हुई। घटना के बाद कुछ समय के लिए क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता भी जताई।
