गाजीपुर
राहुल गांधी का जन्मदिवस सेवा, समर्पण और संघर्ष के संकल्प के साथ मनाया गया
कांग्रेसजनों ने वृद्धाश्रम में फल वितरित कर दी शुभकामनाएं, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का लिया संकल्प
गाजीपुर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी का जन्मदिवस शुक्रवार को जिला कांग्रेस कैंप कार्यालय सकलेनाबाद में उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्रहित में निरंतर संघर्षरत रहने की कामना की। इसके बाद लंगड़पुर स्थित वृद्धाश्रम में फल वितरण कर सेवा और मानवता का संदेश दिया गया।
लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए संघर्षरत हैं राहुल गांधी : सुनील राम
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि वर्तमान समय में जब लोकतांत्रिक संस्थाओं और संविधान की मूल भावना को चुनौती देने के प्रयास हो रहे हैं, ऐसे दौर में राहुल गांधी लोकतंत्र की रक्षा के लिए मजबूती से खड़े हैं।
उन्होंने कहा कि राजनीतिक प्रतिकूलताओं और व्यक्तिगत हमलों के बावजूद राहुल गांधी ने अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया तथा किसानों, युवाओं, मजदूरों और वंचित वर्गों की आवाज़ को लगातार बुलंद किया है।
जनहित के मुद्दों को राष्ट्रीय विमर्श में लाने का किया काम
शहर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि राहुल गांधी ने राजनीति को जनसेवा और सामाजिक न्याय का माध्यम बनाया है। उन्होंने बेरोजगारी, महंगाई, किसानों की समस्याओं और सामाजिक असमानता जैसे मुद्दों को राष्ट्रीय चर्चा के केंद्र में लाने का कार्य किया है।
उन्होंने कहा कि देश का युवा वर्ग राहुल गांधी में अपनी उम्मीद और भविष्य देखता है।
भारत जोड़ो यात्रा का किया उल्लेख
एआईसीसी सदस्य रविकांत राय एवं पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. मारकंडेय सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि राहुल गांधी ने कठिन परिस्थितियों में भी अपने विचारों और मूल्यों को नहीं छोड़ा। उन्होंने कहा कि समाज में प्रेम, भाईचारे और सद्भाव का संदेश देने के लिए निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा उनकी जनप्रतिबद्धता का उदाहरण है।
वक्ताओं ने कहा कि राहुल गांधी का जीवन संघर्ष, त्याग और जनसेवा का प्रतीक है तथा उनका जन्मदिवस लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता दोहराने का अवसर है।
संविधान और सामाजिक न्याय की रक्षा का लिया संकल्प
कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसजनों ने राहुल गांधी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने तथा संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प लिया।
बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे उपस्थित
इस अवसर पर लाल साहब यादव, अजय कुमार श्रीवास्तव, चंद्रिका सिंह, अयूब अंसारी, कुंदन खरवार, विद्याधर पांडेय, महबूब निशा, माधव कृष्ण, धर्मेंद्र, आशुतोष गुप्ता, राघवेंद्र चतुर्वेदी, जेपी पांडेय, सुमन चौबे, शंभू सिंह कुशवाहा, बलप्रीत सिंह, आलोक यादव, राजेश उपाध्याय, अजलाल अब्बासी, शबीहूल हसन, रमेश चंद्र गुप्ता, सीमा विश्वकर्मा, शैल अंसारी, अमन गुप्ता, महताब सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं युवा साथी उपस्थित रहे।
