Connect with us

गाजीपुर

हाजीपुर-भाला खुर्द मुख्य मार्ग गड्ढों में तब्दील, ग्रामीणों में आक्रोश

Published

on

Loading...
Loading...

20 जुलाई से उग्र धरना-प्रदर्शन की चेतावनी

बहरियाबाद (गाजीपुर)। हाजीपुर बाजार से भाला खुर्द, सरसौली, टंडवा भवानी सिद्ध पीठ होते हुए खरिहानी तक जाने वाला मुख्य सड़क मार्ग बदहाल स्थिति में पहुंच गया है। जगह-जगह बने गहरे गड्ढों और जलभराव के कारण लोगों का आवागमन कठिन हो गया है। सड़क की मरम्मत और जल निकासी की मांग को लेकर समाजसेवी नवीन चौहान ने 20 जुलाई से उग्र धरना-प्रदर्शन शुरू करने की चेतावनी दी है।

दो माह पहले दिया गया था ज्ञापन

समाजसेवी नवीन चौहान ने बताया कि सड़क की मरम्मत और जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त कराने के लिए करीब दो माह पहले जखनिया उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया था। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग गाजीपुर में भी शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

उन्होंने कहा कि जेई रघुनंदन समेत विभाग के कई अधिकारियों को सड़क की स्थिति से अवगत कराया गया, बावजूद इसके मरम्मत कार्य शुरू नहीं कराया गया।

Advertisement

बरसात में 500 मीटर तक सड़क पर भर जाता है पानी

ग्रामीणों के अनुसार सैदपुर-चिरैयाकोट मुख्य मार्ग से हाजीपुर चट्टी के पश्चिम जाने वाला यह पीडब्ल्यूडी मार्ग बरसात में पूरी तरह जलमग्न हो जाता है। लगभग 500 मीटर तक सड़क पर पानी भर जाता है और निकासी का कोई रास्ता नहीं होने से राहगीरों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है।

गड्ढों में पानी भर जाने से आए दिन लोग गिरकर घायल हो रहे हैं। तिपहिया वाहन कई बार पलट चुके हैं, जिससे यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं।

छात्र-छात्राओं की परेशानी बढ़ी

इस मार्ग पर कई विद्यालय स्थित हैं और छात्र-छात्राओं के लिए यही मुख्य रास्ता है। बरसात में सड़क की हालत खराब होने के कारण बच्चों को दूर-दराज की पगडंडियों से होकर गुजरना पड़ रहा है।

अधूरी नाली बनी नई समस्या

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि हाजीपुर बाजार में जल निकासी के लिए लगभग 500 मीटर नाली का निर्माण दो वर्ष पहले जिला पंचायत द्वारा कराया गया था, लेकिन काम अधूरा छोड़ दिया गया। नाली सड़क से लगभग दो फीट ऊंची बना दी गई, जिससे सड़क का पानी उसमें जा ही नहीं पाता और पूरा पानी सड़क पर जमा हो जाता है।

Advertisement

ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

ग्रामीणों का कहना है कि यदि शीघ्र सड़क की मरम्मत और जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो बड़े पैमाने पर धरना, प्रदर्शन और अनशन किया जाएगा।

समाजसेवी नवीन चौहान ने कहा कि प्रशासन को कई बार अवगत कराने के बावजूद कार्रवाई न होना गंभीर लापरवाही है। अब क्षेत्र की जनता सड़क निर्माण के लिए आंदोलन करने को मजबूर है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page