Connect with us

गाजीपुर

मिशन शक्ति फेज-5 के तहत गाजीपुर में चला जागरूकता अभियान

Published

on

Loading...
Loading...

बाजारों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस की पैदल गश्त, एंटी रोमियो टीम ने की चेकिंग

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत बुधवार को जनपदभर में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीमों ने विभिन्न थाना क्षेत्रों के प्रमुख बाजारों, संवेदनशील स्थानों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त कर लोगों को महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।

शोहदों पर एंटी रोमियो टीम की नजर

अभियान के तहत जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में एंटी रोमियो टीमों ने संवेदनशील स्थानों पर सघन भ्रमण और चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध एवं शोहदा तत्वों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करते हुए महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया।

पुलिस प्रशासन ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सुरक्षा और जनजागरूकता के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page