Uncategorized
23 जुलाई से निकलेगी समाजवादी सद्भाव साइकिल यात्रा, सांसद अफजाल अंसारी दिखाएंगे हरी झंडी
11 दिवसीय यात्रा के जरिए गांव-गांव पहुंचेगा सामाजिक न्याय और पीडीए का संदेश
नंदगंज (गाजीपुर)। समाजवादी पार्टी महिला सभा के तत्वावधान में 11 दिवसीय समाजवादी सद्भाव साइकिल यात्रा का शुभारंभ 23 जुलाई से होगा। यात्रा को गाजीपुर के सांसद अफजाल अंसारी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
भाईचारा और सामाजिक न्याय का संदेश देगी यात्रा
यात्रा की संयोजक पुनीता सिंह ‘खुशबू’ ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य समाज में भाईचारा, सामाजिक न्याय और पिछड़ा, दलित एवं अल्पसंख्यक (पीडीए) समाज के बीच जनजागरण को मजबूत करना है। यात्रा के दौरान समाजवादी पार्टी की नीतियों तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के संदेश को गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा।
जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता होंगे शामिल
उन्होंने बताया कि 11 दिनों तक चलने वाली इस यात्रा में प्रतिदिन जिले के समाजवादी विधायक, सांसद, पूर्व मंत्री, ब्लॉक प्रमुख, पूर्व जिलाध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसके लिए तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।
गांव-कस्बों में जनसंपर्क करेगी साइकिल यात्रा
यात्रा के प्रभारी सुजीत ‘साइकिल’ ने बताया कि यह साइकिल यात्रा विभिन्न गांवों, कस्बों और प्रमुख बाजारों से होकर गुजरेगी। इस दौरान आमजन से संवाद स्थापित कर संगठन को मजबूत करने के साथ युवाओं, किसानों, महिलाओं एवं पिछड़े वर्ग के लोगों को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
