Connect with us

Uncategorized

फोरलेन पर बेकाबू ट्रेलर पलटा, बाल-बाल टला बड़ा हादसा

Published

on

Loading...
Loading...

दवोपुर के पास रात में हुआ हादसा, चालक समेत सभी सुरक्षित

नंदगंज (गाजीपुर)। वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर नंदगंज थाना क्षेत्र के दवोपुर गांव के पास मंगलवार रात करीब 10 बजे एक तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में ट्रेलर के पहिए ऊपर की ओर हो गए। संयोगवश उस समय उसकी चपेट में कोई अन्य वाहन या राहगीर नहीं आया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। चालक सहित ट्रेलर में सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए।

पुलिस ने संभाला मोर्चा, क्रेन से हटाया गया ट्रेलर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेलर तेज गति से वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर जा रहा था। दवोपुर गांव के पास अचानक चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और ट्रेलर सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग राहत कार्य में जुट गए।

घटना की जानकारी पर नंदगंज पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था संभालते हुए राजमार्ग को सुचारु कराने में जुट गई। क्षतिग्रस्त ट्रेलर को हटाने के लिए क्रेन बुलाकर सड़क से हटाया गया, जिसके बाद आवागमन सामान्य कराया गया।

तेज रफ्तार और अचानक ब्रेक बनने की आशंका

स्थानीय लोगों का अनुमान है कि तेज रफ्तार के दौरान चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने से ट्रेलर असंतुलित होकर पलट गया। हालांकि हादसे के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से कुछ ही देर में स्थिति सामान्य हो गई।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page