Connect with us

पूर्वांचल

राष्ट्रीय लोक अदालत में 44,967 मामलों का निस्तारण, 4 करोड़ रुपये से अधिक की वसूली

Published

on

मऊ में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में शनिवार को 44,967 मामलों का निस्तारण किया गया। इस दौरान 4 करोड़ 3 लाख 82 हजार 750 रुपये की समझौता राशि वसूल की गई, जबकि 19 लाख 35 हजार 400 रुपये के उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किए गए।

जनपद न्यायाधीश श्री सुनील कुमार IV ने दीप प्रज्वलन कर लोक अदालत का उद्घाटन किया। विभिन्न न्यायालयों, विभागों, बैंकों और संस्थानों की भागीदारी से संपन्न इस अदालत में मोटर दुर्घटना, पारिवारिक विवाद, बिजली, राजस्व, बैंक ऋण, श्रम और अन्य मामलों का त्वरित निस्तारण किया गया।

लोक अदालत ने न्यायिक प्रक्रिया की पारदर्शिता, गति और सुलह-संवाद के माध्यम से न्याय दिलाने की दिशा में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।


Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page