Connect with us

भदोही

महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती पर समाज के सम्मान का संदेश, विधायक विपुल दुबे का बड़ा बयान

Published

on

Loading...
Loading...

ज्ञानपुर में आयोजित समारोह में बोले- प्रजापति समाज ने सेवा और सद्भाव की परंपरा निभाई, हर समस्या के समाधान का दिया भरोसा

समाज की एकजुटता, शिक्षा और अधिकारों पर दिया जोर, बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद

ज्ञानपुर (भदोही)। महाराजा दक्ष प्रजापति की जयंती के अवसर पर ज्ञानपुर में आयोजित समारोह श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रजापति समाज के लोगों ने भाग लिया। इस दौरान ज्ञानपुर विधायक विपुल दुबे ने समाज की भूमिका की सराहना करते हुए उसके सम्मान और अधिकारों की रक्षा का भरोसा दिलाया।

ज्ञानपुर स्थित एक लॉन में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए विधायक विपुल दुबे ने कहा कि प्रजापति समाज हमेशा सेवा, समर्पण और सद्भाव की भावना के साथ समाज के बीच कार्य करता रहा है। उन्होंने कहा कि समाज ने कभी किसी के साथ अन्याय नहीं किया और न ही किसी का हक छीना। उन्होंने विश्वास दिलाया कि प्रजापति समाज की समस्याओं का गंभीरता से समाधान कराया जाएगा और उनके हितों की रक्षा के लिए वह सदैव साथ खड़े रहेंगे।

समारोह में वक्ताओं ने महाराजा दक्ष प्रजापति के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए समाज में शिक्षा, संगठन और सामाजिक एकजुटता को बढ़ावा देने का आह्वान किया।

Advertisement

इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सोहन श्रीमाली, अजीत प्रजापति, डीएम सिंह गहरवार, पप्पू तिवारी, अर्पित प्रजापति, हरीश सिंह, राजन पाठक, जेपी मिश्रा, सूर्यकांत प्रजापति, सच्चन दुबे, राकेश पाठक, प्रधान सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page