Connect with us

भदोही

गुरु रविदास जयंती पर समरसता अभियान चलाएगी भाजपा

Published

on

Loading...
Loading...

650वीं जयंती के अवसर पर घर-घर पहुंचेगा समरसता का संदेश, कार्यशाला में बनी अभियान की रणनीति

गुरु रविदास के समानता और सामाजिक सद्भाव के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान

ज्ञानपुर (भदोही)। भारतीय जनता पार्टी जिला भदोही ने संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में प्रस्तावित ‘समरसता संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर शनिवार को जिला कार्यालय में कार्यशाला आयोजित की। बैठक में अभियान की रूपरेखा, कार्यक्रमों और संगठनात्मक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने की, जबकि मुख्य अतिथि औराई विधायक दीनानाथ भास्कर रहे। अभियान के संयोजक एवं जिला महामंत्री अखिलेंद्र सिंह बघेल ने कार्यक्रम का संचालन किया। वरिष्ठ नेता नागेंद्र सिंह और सहसंयोजक फूलचंद पंकज भी मंच पर मौजूद रहे।

जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने कहा कि गुरु रविदास महाराज ने समाज को समानता, समरसता और मानवता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता उनके विचारों को घर-घर तक पहुंचाने के लिए अभियान के माध्यम से समाज के सभी वर्गों से संवाद करेंगे।

Advertisement

कार्यशाला में वरिष्ठ नेता नागेंद्र सिंह, पूर्व महामंत्री राजेंद्र दुबे, जिला महामंत्री राजेश पटेल और मनीष पांडे सहित पार्टी के कई पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने अभियान को सफल बनाने के लिए संगठन स्तर पर व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने का संकल्प लिया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page