Connect with us

वाराणसी

चौरा – दुर्गा मंदिर में सीओ सदर मात्र बैठक कर औपचारिकता किए पूरी

Published

on

Loading...
Loading...

सप्ताह भर में दो बार पत्थरबाजी की घटना

वाराणसी। लोहता थाना अंतर्गत मिश्रित आबादी वाले कोटवा गांव के ठाकुरान स्थित चौरा दुर्गा मंदिर में बीते सप्ताह में 2 दिन के अंतराल पर अज्ञात अवांछनीय तत्वों ने पत्थरबाजी कर दहशत का माहौल उत्पन्न किया। इसकी जानकारी गांव के अल्पसंख्यक हिंदू वर्ग के लोगों ने कोटवा पुलिस चौकी प्रभारी को देते हुए 10 फरवरी को रिपोर्ट भी दर्ज कराया। इस क्रम में पहले पुलिस चौकी प्रभारी बाद में लोहता थाना अध्यक्ष राजेश सिंह ने मंदिर परिसर व आसपास का निरीक्षण किया। कोई कार्रवाई न करते हुए चले गए और ना ही अभी तक पुलिस ने अपने स्तर से आवांछनीय तत्व के बारे में पता किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दोपहर सीओ सदर अखिलेश राय लोहता थाना अध्यक्ष राजेश सिंह कोटवा पुलिस चौकी प्रभारी दिनेश मौर्य चौरा दुर्गा मंदिर में पहुंचकर दोनों वर्गों की बैठक तो किया लेकिन अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों को नसीहत का पल्ला झाड़ कर यह कहते हुए कि मंदिर परिसर में सीसीटीवी का कैमरा लगाइए और पत्थर लगवा कर मंदिर की सुरक्षा स्वयं करें।

बताते चलें कि पत्थरबाजों का पता लगाने में पुलिस अभी तक विफल है और ना ही थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। अल्पसंख्यक वर्ग की अपील है मंदिर परिसर में संभव हो तो पीएससी अथवा होम गार्डों की ड्यूटी नियमित रूप से लगाई जाए जबकि शासनादेश, पुलिस के उच्चाधिकारियों का आदेश है कि हर छोटी-बड़ी घटनाओं का रिपोर्ट पुलिस थाने में दर्ज की जाए।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page