Connect with us

अपराध

मिर्जामुराद पुलिस के हत्थे चढ़ा पॉक्सो एक्ट का आरोपी

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जनपद वाराणसी द्वारा चलाये जा रहे अपराध एवं अपराधियों पर नियत्रंण तथा चेंकिग संदिग्ध वाहन व्यक्तियों तहत अभियुक्तों की गिरफ्तारी के अभियान के क्रम में मंगलवार को थाना मिर्जामुराद पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग की कार्यवाही की जा रही थी।

इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुअसं- 0290/2021 धारा 354क/323/504/506 भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्त सोनू पुत्र (21 वर्ष) जैशनाथ उर्फ टुनटुन निवासी ग्राम चक्रपानपुर थाना मिर्जामुराद जनपद वाराणसी को गौर मोड़ फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Loading...

गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में थाना प्रभारी संजीत बहादुर सिंह, उनि सुरेन्द्र कुमार शुक्ल, का. शैलेश कुमार जनपद वाराणसी ग्रामीण शामिल रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page