Connect with us

अपराध

वाराणसी: युवक ने वरुणा पुल से नदी में लगाई छलांग, मौत

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। कचहरी स्थित वरुणा पुल के पास एक व्यक्ति वरुणा नदी में कूद गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला मंडलीय अस्पताल ले गयी, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

बुधवार सुबह वरुणा पुल से एक व्यक्ति ने अचानक वरुणा नदी में छलांग लगा दी। युवक के छलांग लगाते ही घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ इकट्ठी हो गयी। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी।

Loading...

घटनास्थल कैंट थाना क्षेत्र की सीमा में होने पर कचहरी चौकी इंचार्ज मय पुलिस बल पर पहुंचे। चौकी इंचार्ज ने नदी में छलांग लगाए घायल युवक को मंडलीय अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही करने में जुटी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page