वाराणसी
मिरे असेट म्यूचुअल फंड का वाराणसी कार्यालय नए परिसर में स्थानांतरित
सिगरा स्थित नए कार्यालय से पूर्वांचल के निवेशकों को मिलेगी बेहतर सेवा और सुविधाएं
निवेशक जागरूकता, वित्तीय साक्षरता और क्षेत्रीय संपर्क कार्यक्रमों को मिलेगा विस्तार
वाराणसी। मिरे असेट इन्वेस्टमेंट मैनेजर्स (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में अपनी सेवाओं को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से अपने वाराणसी कार्यालय को सिगरा स्थित नए और बड़े परिसर में स्थानांतरित कर दिया है। कंपनी का कहना है कि यह कदम तेजी से बढ़ रहे निवेशक आधार को बेहतर सुविधाएं और सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में उठाया गया है।
कंपनी के अनुसार, नया कार्यालय निवेशकों और वितरण सहयोगियों के लिए अधिक सुविधाजनक होगा। यहां आमने-सामने की बैठकें, निवेशक जागरूकता कार्यक्रम, वित्तीय साक्षरता अभियान तथा क्षेत्रीय संपर्क गतिविधियों के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध रहेगा।
कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर मिरे असेट इन्वेस्टमेंट मैनेजर्स (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड के वाइस चेयरमैन एवं सीईओ स्वरूप आनंद मोहंती ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश के सबसे बड़े निवेशक आधार वाले राज्यों में शामिल है और म्यूचुअल फंड निवेश के क्षेत्र में इसकी संभावनाएं लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि नया कार्यालय कंपनी को पूर्वांचल के निवेशकों के और करीब आने तथा उनकी जरूरतों के अनुरूप बेहतर सेवाएं प्रदान करने में मदद करेगा।
कंपनी के डिस्ट्रीब्यूशन एंड स्ट्रैटेजिक एलायंसेज प्रमुख सुरंजना बोरठाकुर ने कहा कि क्षेत्र में निवेशकों की बढ़ती रुचि को देखते हुए यह स्थानांतरण वितरण सहयोगियों के साथ संबंधों को और मजबूत करेगा तथा निवेशक जागरूकता एवं वित्तीय साक्षरता कार्यक्रमों को और गति देगा।
कंपनी वर्तमान में उत्तर प्रदेश में लखनऊ, कानपुर और वाराणसी में अपनी शाखाओं के माध्यम से सेवाएं दे रही है, जबकि देशभर में उसकी 25 शाखाएं संचालित हैं। कंपनी के आंतरिक आंकड़ों के अनुसार, उत्तर प्रदेश उसकी प्रबंधनाधीन परिसंपत्तियों (AUM) में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले प्रमुख राज्यों में शामिल है।
नए कार्यालय का पता:
डी-64/127, सीएच, अरिहंत कॉम्प्लेक्स, सिगरा, वार्ड दशाश्वमेध, वाराणसी।
