Connect with us

भदोही

भाजपा काशी क्षेत्र अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज

Published

on

Loading...
Loading...

जिला कार्यालय में रणनीति बैठक, 16 जुलाई को ज्ञानपुर में होगा भव्य स्वागत

ज्ञानपुर (भदोही)। भारतीय जनता पार्टी के काशी क्षेत्र अध्यक्ष अशोक चौरसिया के 16 जुलाई को प्रस्तावित जनपद आगमन को लेकर मंगलवार को जिला कार्यालय में तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा की अध्यक्षता में हुई बैठक में स्वागत कार्यक्रम को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने की रणनीति तय की गई।

बैठक में ज्ञानपुर में सुबह 11 बजे प्रस्तावित स्वागत कार्यक्रम की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने कहा कि काशी क्षेत्र अध्यक्ष का जनपद में गरिमापूर्ण और ऐतिहासिक स्वागत किया जाएगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, औराई विधायक दीनानाथ भास्कर, जिला महामंत्री मनीष पांडेय, अखिलेंद्र सिंह बघेल, राजेश पटेल, जिला मीडिया प्रभारी नागेन्द्र नाथ मिश्रा ‘नवीन’, जिला सोशल मीडिया प्रभारी अखिलेश तिवारी, विजय शंकर दुबे सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने 16 जुलाई के स्वागत समारोह को भव्य और सफल बनाने का संकल्प लिया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page