Connect with us

वाराणसी

वाराणसी: रिंग रोड-2 चालू होने के बाद इन स्थानों पर नो एंट्री पॉइंट, उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रिंग रोड फेस-2 का उद्घाटन करने के पश्चात वाराणसी नगर क्षेत्र से संबंधित ट्रकों आदि भारी वाहनों को छोड़कर शेष किसी भी जनपद एवं ग्रामीण इलाके में ट्रकों आदि भारी वाहनों के आवागमन के लिए नो-एंट्री मुक्त रिंग रोड पर वाहनों का आवागमन प्रारंभ हो गया है।

जिसके दृष्टिगत वाराणसी नगर क्षेत्र में आने वाले ट्रकों आदि भारी वाहनों को बिल्टी के आधार पर नो-एंट्री खुलने के पश्चात आवागमन के अतिरिक्त अन्य ट्रक आदि भारी वाहनों का वाराणसी शहर क्षेत्र में आवागमन पूर्णतया प्रतिबंधित किया गया है, जिसके अनुपालन हेतु वाराणसी नगर क्षेत्र के निम्नलिखित स्थानों पर यातायात पुलिस एवं स्थानीय पुलिस की ड्यूटी लगाकर शत-प्रतिशत पालन कराया जाएगा। नियम का उल्लंघन करने वाले वाहनों/वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई भी की जाएगी।

Loading...

भारी वाहनों का वाराणसी नगर क्षेत्र में आवागमन पर रोक लगाने हेतु चयनित स्थानों का विवरण इस प्रकार है:

क्रम संख्यानो-एंट्री का स्थानसम्बंधित थाना
1मुढैला तिराहामंडुआडीह
2गिलट बाजार:मंडुआडीह
3आजमगढ़ रोड अंडरपास (रिंग रोड)लालपुर
4सिंहपुर सारनाथ रोड अंडरपास (रिंग रोड)सारनाथ
5लेढूपुर (कमिश्नरेट बॉर्डर)सारनाथ
6चितईपुर चौराहाचितईपुर


Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page