Connect with us

नगर परिक्रमा

2 दिवसीय दौरे पर कल काशी में मुख्यमंत्री,प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारियों की लेंगे जानकारी

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। काशी विश्वनाथ धाम के उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री मोदी के आगमन को लेकर चल रही तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को बनारस पहुंच रहे हैं। शनिवार को जौनपुर में आयोजित बूथ स्तरीय काशी क्षेत्र की बैठक में आ रहे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की आगवानी करने के लिए मुख्यमंत्री सुबह बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से रक्षामंत्री के साथ जौनपुर के टीडी कालेज में आयोजित बूथ स्तरीय सम्मलेन में हिस्सा लेने जाएंगे। यहां से शाम में राजनाथ सिंह के साथ वापस एयरपोर्ट आएंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के दिल्ली प्रस्थान के बाद मुख्यमंत्री शहर बनारस पहुंचेंगे।  

इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर करीब 3:30 बजे सर्किट हाउस में विश्राम करने के बाद जनप्रतिनिधियों व जिले के अधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री आगमन की तैयारियों और विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे।

Loading...

  मुख्यमंत्री बनारस से लखनऊ में विभिन्न विभागों के प्रमुख सचिव के साथ वर्चुअल बैठक करेंगे। इसमें संबंधित विभागों की ओर से करीब 13 दिसम्बर से 14 जनवरी तक  तक दिव्य काशी, भव्य काशी, चलो काशी कार्यक्रम के तहत होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करेंगे। मुख्यमंत्री रात में ही कुछ निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण करने के साथ ही काशी विश्वनाथ धाम भी जाएंगे। यहां बाबा का दर्शन पूजन के साथ ही धाम में चल रहे कार्यों की प्रगति भी जानेंगे। रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन वह लखनऊ को रवाना हो जाएंगे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page