Connect with us

पूर्वांचल

“2047 के विकसित भारत के संकल्प के साथ नपाध्यक्ष ने भरा जोश”

Published

on

Loading...
Loading...


मीरजापुर।भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में मझवा विधानसभा क्षेत्र स्थित कावेरी लॉन में आयोजित भाजपा सक्रिय सदस्य सम्मेलन में नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत में उन्होंने भाजपा के संस्थापक सदस्यों के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और पार्टी की ऐतिहासिक यात्रा, विकास गाथा और चुनावी सफलताओं पर अपने विचार साझा किए।

सभा को संबोधित करते हुए नपाध्यक्ष केशरी ने कहा कि भाजपा सदैव राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय सिद्धांत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के विजन को साकार करने में भाजपा कार्यकर्ता अहम भूमिका निभा रहे हैं।

उन्होंने कहा, “आज भाजपा दो लोकसभा सीटों से यात्रा शुरू कर 300 से अधिक सांसदों वाली विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है। करोड़ों कार्यकर्ताओं का समर्पण, सेवा और राष्ट्र निर्माण की भावना पार्टी की असली ताकत है।”

नपाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर संगठन को मजबूत करें और विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को साकार करने के लिए संकल्पबद्ध हों।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, जिला पदाधिकारी, सक्रिय सदस्य व बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page