Connect with us

वाराणसी

आदर्श गाँव नागेपुर में छलका बुनकरों का दर्द, मांगी सुविधाएं

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। प्रधानमंत्री सांसद आदर्श गाँव नागेपुर स्थित डीह बाबा मंदिर के प्रांगण में मंगलवार को बुनकरों की समस्याओं को लेकर बैठक हुई। जिसमें बुनकरों का दर्द छलक पड़ा। उन्होंने बताया, सरकारी मदद न मिलने से धंधे चौपट हो गए। घरों में खाने के लाले पड़े हैं। मजदूरी की तलाश में लोग धंधे से पलायन करने को मजबूर हैं।

Loading...

बैठक में ग्रामीणों ने बताया, कि आसपास के गाँवों में हज़ारों बुनकर हैं। सरकार की गलत नीतियों के चलते बनारसी साड़ी उद्योग पूरी तरह चौपट होता जा रहा है। लाखों लोग इस धंधे से रोजी-रोटी कमाते थे। आज वह भुखमरी की कगार पर हैं। कहा, सरकार द्वारा बुनकरों को कोई सब्सिडी भी नहीं मिल रही है। उन्होंने सस्ते दामों पर धागा, कच्चा माल मुहैया कराने की मांग की। सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार गुप्ता ने कहा कि बुनकरों के बीच से बिचौलियों को हटाया जाए। सरकार सीधे उनसे माल खरीदें और एक्सपोर्ट भी कराए। समय-समय पर बुनकरों को सब्सिडी दी जाए। निःशुल्क बिजली दी जाए। इस दौरान योगीराज सिंह पटेल, राजकुमार गुप्ता, बंश नारायण पटेल, जटाशंकर गुप्ता, रमेश पटेल, दिना गुप्ता, श्याम जी पटेल, श्याम सुंदर पटेल, डब्लू पटेल, मन्नालाल, अनिल मास्टर, राजकुमार पटेल, अरविंद पटेल, रामा पटेल, चानिका पटेल सहित अन्य मौजूद रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page