Connect with us

वाराणसी

‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’ के अंतर्गत बरेका में ‘Fit India Freedom Run’ का आयोजन

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। भारत की आज़ादी के 75वें वर्षगांठ पर आयोजित ‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’ के अंतर्गत बरेका में मंगलवार को ‘फिट इंडिया फ्रीडम रन’ (Fit India Freedom Run) का आयोजन किया गया। बरेका के यांत्रिक विभाग द्वारा आयोजित दौर को प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर अमिताभ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

उक्त दौड़ बरेका सेन्ट्रल मार्केट तिराहा स्थित कुंदन के समीप से प्रारंभ होकर भुल्लनपुर, इंटर कॉलेज चौराहा, सूर्य सरोवर होते हुए पुन: कुंदन के पास समाप्त हुआ। जिसमें यांत्रिक विभाग बरेका के काफी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राण की आहूति देने वाले वीर जवानों के सम्मान में नारा लगाते हुए उत्सा्हपूर्ण माहौल में ‘फिट इंडिया फ्रीडम रन’ को सफल बनाया। उल्‍लेखनीय है कि प्रमुख मख्य यांत्रिक इंजीनियर अमिताभ ने खुद सबसे आगे-आगे दौड़ लगाया एवं स्ववतंत्रता सेनानियों की याद में नारा भी लगाया, जिससे अन्य धावकों का उत्साहवर्धन हुआ।

Loading...

इस अवसर पर मुख्य यांत्रिक इंजीनियर/एस.ई. सुनील कुमार, उप मुख्या यांत्रिक इंजीनियर/प्लान्ट एसके सिंह, उप मुख्यं यांत्रिक इंजीनियर/टी&एम सम्मी नैय्यर, उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर/स्पेयर केएस त्यागी, उप मुख्यं संरक्षा अधिकारी यूएस श्रीवास्तव, उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर/इंजन जितेंद्र अग्रवाल, उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर/ब्लॉ‍क बीएल नाग, कार्य प्रबंधक बीपी गुप्ता्, एके सिंह, एसके आर्या, मुन्ना राम, प्रदीप कुमार, जन सम्पर्क अधिकारी राजेश कुमार सहित काफी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी ने भाग लिया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page