गाजीपुर
पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, भांवरकोल पुलिस ने बलिया से दबोचा
भांवरकोल (गाजीपुर)। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भांवरकोल थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और गंभीर धाराओं में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को बलिया जनपद से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई की।
थानाध्यक्ष राजीव कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक दयाशंकर सिंह पुलिस बल के साथ क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से वांछित अभियुक्त के संबंध में सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने 20 सितंबर 2026 की सुबह करीब 7:35 बजे कोटवा नारायणपुर चट्टी, थाना नरहीं, जनपद बलिया के पास घेराबंदी कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान आशीष गोड़ उर्फ बग्गू पुत्र अनिरुद्ध गोड़, निवासी ग्राम नरहीं, थाना नरहीं, जनपद बलिया, उम्र करीब 19 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ थाना भांवरकोल में मु.अ.सं. 165/2026 के तहत धारा 137(2), 87, 351(4), 61(2), 65(1) बीएनएस तथा 5L/6 पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज है और वह वांछित चल रहा था।
अभियुक्त की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दयाशंकर सिंह और कांस्टेबल अध्ययन गांधी शामिल रहे। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
