Connect with us

गोरखपुर

NHAI पीआईयू गोरखपुर एवं जीआईसीएल द्वारा योग शिविर का आयोजन

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एनएचएआई पीआईयू गोरखपुर तथा मेंटिनेंस कार्यदायी संस्था जीआईसीएल के संयुक्त तत्वावधान में योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य योग के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना रहा।

योग शिविर में एनएचएआई पीआईयू गोरखपुर के अधिकारियों के साथ जीआईसीएल के प्रोजेक्ट मैनेजर वेदप्रकाश त्रिपाठी, हाईवे मैनेजर अमित विश्वकर्मा, इंसीडेंट इंचार्ज हरेन्द्र सिंह, आशुतोष मंगलम, नेत्रपाल सिंह, सुशील विश्वकर्मा, टोल मैनेजर दुर्गेश शुक्ला, राजीव यादव सहित हाईवे एवं टोल स्टाफ के सभी कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। सभी प्रतिभागियों ने नियमित योग को स्वस्थ जीवन का आधार बताते हुए इसे अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मानसिक शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त करने का प्रभावी माध्यम है। नियमित योग से तनाव कम होता है तथा कार्यक्षमता में वृद्धि होती है।

कार्यक्रम के अंत में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वस्थ एवं निरोगी जीवन के लिए योग को अपनाने का संदेश दिया। योग शिविर सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें हाईवे एवं टोल संचालन से जुड़े कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता रही।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page