Connect with us

बड़ी खबरें

वाराणसी पहुंचे पूर्व सीएम अखिलेश यादव, एयरपोर्ट पर सपाजनों ने किया जोरदार स्वागत

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। यूपी के पूर्व सीएम एवं सपा मुखिया अखिलेश यादव बुधवार सुबह मऊ में आयोजित सुभासपा की रैली में सम्मिलित होने के लिए सुभसपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के साथ वाराणसी के लाल बहादुर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर सपा जिलाध्यक्ष सुजित यादव ‘लक्कड़’ एवं महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने अखिलेश को पुष्प गुच्छ भेट कर स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने वाराणसी के चुनावी समीकरण पर उक्त नेताओं से चर्चा की एवं निर्देश दिया कि सभी मिलकर बूथ मजबूत करने में जुट जाए।

विष्णु शर्मा ने बताया कि वह मऊ जिले के हलधरपुर के पास ढोलवन में सुभासपा के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित महापंचायत में शामिल होंगे। इसी समारोह से सुभासपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर की मौजूदगी में सपा से गठबंधन की औपचारिक घोषणा की जाएगी। पूर्व सीएम वाराणसी से हेलीकाप्टर से चलकर दोपहर बाद साढ़े बारह बजे रैली स्थल पहुंचेंगे। तीन बजे वह मऊ से आजमगढ़ चले जाएंगे और वहीं पर रात्रि विश्राम करने के बाद आगे जाएंगे।

Loading...

वाराणसी एयरपोर्ट पर पूर्व सीएम का स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष सुजित यादव, सपा महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा, पूर्व मंत्री मनोज राय धुपचंडी, पूर्व विधायक अब्दुल समद अंसारी, राजू यादव, विकास यादव (बच्चा), किशन दीक्षित, तनुज पांडेय, ईशान श्रीवास्तव, शिवम यादव, राहुल सोनकर, निशू यादव आदि सम्मिलित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page