Connect with us

वाराणसी

BHU : 13 क्लीनिकल एसोसिएट्स पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। बीएचयू में चिकित्सा सेवाओं को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने 13 क्लीनिकल एसोसिएट्स के पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। ये नियुक्तियां पूर्णतः संविदा के आधार पर की जाएंगी और चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह 70 हजार रुपये मानदेय के रूप में प्रदान किए जाएंगे।

विश्वविद्यालय के रिक्रूटमेंट एंड एसेसमेंट सेल की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता एमबीबीएस निर्धारित की गई है। इसके साथ ही जिन अभ्यर्थियों के पास कम से कम एक वर्ष का क्लीनिकल अनुभव होगा, उन्हें चयन प्रक्रिया में वरीयता दी जाएगी।

चयनित अभ्यर्थियों की तैनाती विश्वविद्यालय के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में की जाएगी। इनमें यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स हेल्थ सेंटर, कर्मचारी हेल्थ सेंटर, सर सुंदर लाल अस्पताल तथा बरकछा स्थित दक्षिणी परिसर शामिल हैं। यहां नियुक्त चिकित्सक मरीजों के उपचार, स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन और अन्य चिकित्सा संबंधी कार्यों का दायित्व निभाएंगे।

इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 29 मई तय की गई है। इसके अलावा, उम्मीदवारों को अपना विधिवत भरा हुआ आवेदन पत्र, स्व-सत्यापित प्रमाण पत्र तथा अन्य जरूरी दस्तावेज रजिस्ट्रार कार्यालय स्थित भर्ती एवं मूल्यांकन प्रकोष्ठ (होल्कर हाउस) में 3 जून से पहले जमा करना अनिवार्य होगा।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पूर्व वे अपनी पात्रता, पदों का विवरण और अन्य आवश्यक शर्तों की जानकारी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर अच्छी तरह जांच लें, ताकि आवेदन प्रक्रिया में किसी प्रकार की त्रुटि न रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page