Connect with us

मऊ

जय नारायण द्विवेदी 14वीं बार बने माध्यमिक शिक्षा संघ के जिला अध्यक्ष

Published

on

Loading...
Loading...

मऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा संघ का जनपदीय निर्वाचन जीवन राम इंटर कॉलेज मऊ में संपन्न हुआ, जिसमें जय नारायण द्विवेदी को 14वीं बार जिला अध्यक्ष चुना गया।

जिला मंत्री पद पर डॉ. भूपेंद्र वीर सिंह, कोषाध्यक्ष पद पर राजेश कुमार यादव और आय-व्यय निरीक्षक पद पर रविकांत निर्वाचित हुए।चुनाव में जय नारायण द्विवेदी ने 102 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी दीनदयाल राय को 45 मतों से हराया।

वहीं, जिला मंत्री पद के लिए डॉ. भूपेंद्र वीर सिंह ने 88 मत हासिल कर रामानंद यादव को 22 मतों से पराजित किया। कोषाध्यक्ष राजेश कुमार यादव और आय-व्यय निरीक्षक रविकांत को निर्विरोध चुना गया।

महिला उपाध्यक्ष पद पर अर्चना गुप्ता भी निर्विरोध निर्वाचित हुईं।अन्य उपाध्यक्ष पदों पर शशिकांत पांडेय, अनिल कुमार सिंह, नौशाद निसार, सूर्य प्रकाश राय और संजय कुमार यादव ने जीत दर्ज की।

संयुक्त मंत्री के रूप में गौतम कुमार और मनोज कुमार को निर्विरोध चुना गया, जबकि कार्यकारिणी सदस्य के रूप में स्वामी नाथ शर्मा भी निर्विरोध निर्वाचित हुए।

Advertisement

चुनाव प्रक्रिया में गोरखपुर जनपद से आए जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. दिग्विजय नाथ पांडेय के साथ ज्ञानेश राय, डॉ. अरविंद चौरसिया और आशुतोष दुबे ने सहयोग किया।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा संघ के प्रादेशिक उपाध्यक्ष देव भास्कर तिवारी ने सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर ऋषिकेश पांडेय, शाश्वतानंद पांडेय, प्रमोद कुमार सिंह, मृत्युंजय तिवारी, सत्य प्रकाश राय और संजय कुमार उपाध्याय उपस्थित रहे। जीवन राम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page