Connect with us

मऊ

रानीपुर में भेड़ियाधर ग्राम पंचायत प्रधान पद के उपचुनाव की मतगणना संपन्न

Published

on

Loading...
Loading...

रानीपुर ब्लॉक क्षेत्र के भेड़ियाधर ग्राम पंचायत में 19 फरवरी को हुए उपचुनाव की मतगणना शुक्रवार को विकास खंड कार्यालय के सभागार में सुबह आठ बजे से शुरू हुई। बुधवार को हुए चुनाव में दो बूथों पर कुल 1383 मतदाताओं में से 863 ने मतदान किया था।

उपचुनाव में प्रधान पद के लिए चार महिला उम्मीदवार – अर्चना, सुनीता, शारदा और सीता – मैदान में थीं। मतगणना के दौरान सुनीता ने 317 वोट प्राप्त करके अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी शारदा को 4 वोटों से हराया, जिन्हें 313 वोट मिले और वे दूसरे स्थान पर रहीं।

Loading...

तीसरे स्थान पर सीता को 149 वोट मिले, जबकि अर्चना को केवल 55 वोट ही मिल सके। कुल 29 वोट अवैध पड़े। मतगणना के दौरान निर्वाचन अधिकारी विनय प्रताप सिंह, सहायक निर्वाचन अधिकारी अजय प्रताप यादव, तहसीलदार राजीव रंजन सिंह, क्षेत्राधिकारी शीतला प्रसाद पांडेय, रानीपुर प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह और रानीपुर-मोहम्मदाबाद की फोर्स मौजूद रही।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page