Connect with us

आजमगढ़

होली पर्व के पूर्व सुरक्षा अधिकारियों ने 25 नमूने किए संग्रहित

Published

on

Loading...
Loading...

आजमगढ़ (जयदेश)। जिलाधिकारी और अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) के आदेशानुसार खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, जनपद आजमगढ़ के सहायक आयुक्त (खाद्य)-II के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की एक टीम द्वारा मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों की गुणवत्ता और शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए एक विशेष अभियान चलाया गया।

इस अभियान के तहत, विभिन्न स्थानों से 25 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए और जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। इनमें मेंहनगर से बेसन, किशमिश और रूहआफजा, रानी के सराय से पनीर, भवंरनाथ से कोल्डड्रिंक और मिठाई, निजामाबाद से पनीर, गुलाब जामुन और दूध, लालगंज से खोया, पनीर और लड्डू, सिविल लाइन चौराहे से पैक्ड दूध और अन्य स्थानों से दूध के नमूने शामिल हैं।

Loading...

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने प्रतिष्ठान संचालकों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत आवश्यक निर्देश दिए और खाद्य लाइसेंस व पंजीकरण को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करने के लिए कहा।

सहायक आयुक्त (खाद्य)-II सुशील कुमार मिश्र ने बताया कि होली के पर्व को देखते हुए यह अभियान निरंतर चलता रहेगा और आम जनता से अपील की गई कि वे अस्वच्छ और खुले स्थानों से खाद्य पदार्थों का सेवन न करें, बल्कि उत्पाद की एक्पायरी डेट और यूज बाई डेट चेक करने के बाद ही उनका सेवन करें।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page