Connect with us

गोरखपुर

दुकान का ताला तोड़कर चोरी के आरोप में तीन गिरफ्तार, 32,790 रुपये बरामद

Published

on

Loading...
Loading...

चोरी के मुकदमे में वांछित थे तीनों आरोपी

गोरखपुर। अपराधों पर अंकुश लगाने और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के 32,790 रुपये बरामद किए हैं। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।

19-20 सितंबर की रात हुई थी चोरी

पुलिस के अनुसार 19-20 सितंबर 2026 की रात आरोपियों ने वादी की दुकान का ताला तोड़कर गल्ले में रखा पैसा चोरी कर लिया था। तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली में मुकदमा संख्या 0196/2026 धारा 331(4), 305ए बीएनएस के तहत दर्ज किया गया था।

पूछताछ में होटल में काम करने की बात

पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे शाहमारूफ स्थित एक होटल में काम करते हैं। उन्हें जानकारी थी कि दुकानों का किराया वसूलने के बाद वादी उसे अपने गल्ले में रखता है। पुलिस के अनुसार इसी जानकारी के आधार पर चोरी की योजना बनाई गई थी।

अमेठी, बहराइच और लखनऊ के रहने वाले

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद वसीम पुत्र रियासत अली निवासी तेतारपुर जगदीशपुर, थाना शुकुल बाजार, अमेठी; नदीम अहमद उर्फ राजा पुत्र शमीम अहमद निवासी परशुरामपुर, थाना पखरपुर, बहराइच, वर्तमान पता फैजुल्लागंज, मड़ियांव, लखनऊ; तथा आमीन खान उर्फ फैजान पुत्र स्व. इसरार निवासी फैजुल्लागंज, मड़ियांव, लखनऊ के रूप में हुई है।

Advertisement

नखास चौकी प्रभारी ने की गिरफ्तारी

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रवि चौधरी, चौकी प्रभारी नखास, थाना कोतवाली गोरखपुर शामिल रहे। पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page