Connect with us

वाराणसी

संशोधन बिल के खिलाफ अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी में वकीलों ने किया जमकर हंगामा

वाराणसी। शुक्रवार को वकीलों ने अधिवक्ता संशोधन बिल के विरोध में जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। प्रदर्शन से पहले वकीलों ने पूरे कचहरी परिसर का चक्रमण किया और विरोध जताने के लिए बांह पर काली पट्टी बांधी।

सेंट्रल, बनारस और बार कौंसिल से जुड़े वकीलों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि अधिवक्ताओं के हितों के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश की गई तो कड़ा विरोध किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सरकार अधिवक्ता समाज को सुरक्षा और सुविधाएं देने में असमर्थ है, लेकिन उनकी आवाज दबाने का प्रयास कर रही है।बार कौंसिल के आह्वान पर अधिवक्ता सुबह कचहरी में एकत्र हुए और वहां से नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे।

डीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए वकीलों ने सरकार के फैसले पर नाराजगी जताई। इस विरोध प्रदर्शन में सेंट्रल बार अध्यक्ष मंगलेश दूबे, बनारस बार अध्यक्ष सतीश तिवारी, बार कौंसिल के विनोद कुमार पांडेय सहित रोहित मौर्य, राहुल श्रीवास्तव, शाहनवाज खान, सुधा सिंह और अन्य अधिवक्ता शामिल रहे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page