Connect with us

चन्दौली

चिकित्सीय टीम ने पुलिसकर्मियों को दिया फर्स्ट ऐड का प्रशिक्षण

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। पुलिस लाइन के सभागार में मंगलवार को लखनऊ से आयी 108 एंबुलेंस की इमरजेंसी टीम ने पुलिसकर्मियों को आपातकालीन चिकित्सा सहायता (फर्स्ट ऐड) का विशेष प्रशिक्षण दिया। इस सत्र का नेतृत्व इमरजेंसी मेडिकल लर्निंग सेंटर, उत्तर प्रदेश के हेड डॉ. दाऊद हूशामी ने किया।

प्रशिक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों को सड़क दुर्घटना, कार्डियक अटैक जैसी आपात स्थितियों में त्वरित और प्रभावी प्राथमिक उपचार देने की बारीकियां सिखाई गईं। विशेषज्ञों ने बताया कि किसी भी गंभीर घायल व्यक्ति की जान बचाने के लिए रक्तस्राव रोकने, सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) देने और अन्य जीवनरक्षक तकनीकों का सही इस्तेमाल कितना महत्वपूर्ण होता है।

Loading...

इस कार्यक्रम में एसपी ऑपरेशन अनिल कुमार यादव, सीएमओ डॉ. युगल राय किशोर, विनीत कुमार पाठक समेत 108 एंबुलेंस टीम के सदस्य और कई पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण का उद्देश्य पुलिसकर्मियों को मेडिकल इमरजेंसी के दौरान त्वरित निर्णय लेने और प्राथमिक उपचार देने में दक्ष बनाना था, जिससे वे जरूरतमंद लोगों की जान बचाने में अहम भूमिका निभा सकें।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page