Connect with us

गाजीपुर

फंदे से लटकता मिला मां-बेटे का शव, जांच में जुटी पुलिस

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। जिले के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के करकट गांव में सोमवार को एक महिला और उसके 16 महीने के बेटे का शव कमरे में फंदे से लटकता मिला। परिवार के लोग इसे आत्महत्या बता रहे हैं। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल में जुट गयी। उच्चाधिकारी भी माैके पर पहुंचे हुए थे। राहुल गौड़ की शादी 2011 में सलीता (25) के साथ हुई थी। दोनों को 2023 में पुत्र की प्राप्ति हुई।

पति के अनुसार, चार महीना पहले वह अपने मायके गयी थी। अभी 10 दिन पहले ही विदाई कराकर लाया था। सोमवार की सुबह 10 बजे वह गांव में घूमने के लिए गया था। जबकि उसकी मां चारा काटने के लिए खेत में गई थी। पिता विजय ऑटो रिक्शा चलाकर घर आयें। विजय के अनुसार, उनकी बहू ने खाना खाने के लिए भी दिया, जिसके बाद वह बाहर चले गये। इसी बीच, 11 बजे राहुल घर पहुंचे तो देखा कि फंदे के सहारे सालिता और उसका 16 वर्षीय बेटा ऋषभ लटके हुए थे।

Loading...

शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गये। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पाकर माैके पर पुलिस भी पहुंच गई। जिला मुख्यालय से एएसपी ग्रामीण अतुल कुमार माैके के परीक्षण में लगे हुए थे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page