Connect with us

गाजीपुर

जमानियां में 13 ओवरलोड ट्रक सीज

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। जिले में अवैध बालू तस्करी के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। जमानियां के एसडीएम अभिषेक कुमार के नेतृत्व में रविवार तड़के ताडीघाट-बारा नेशनल हाईवे और गाजीपुर-जमानियां-सैयदराजा राजमार्ग पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।

इस दौरान बिहार से आ रहे 13 ओवरलोड ट्रक और ट्रेलरों को पकड़ा गया, जिनमें लगभग 12,000 फीट से अधिक अवैध लाल बालू लदा था। इसकी बाजार कीमत करीब 5 लाख रुपये आंकी गई है। सुहवल थाना क्षेत्र से 8 ट्रेलर और जमानियां कोतवाली क्षेत्र से 5 ट्रक जब्त किए गए। सभी वाहनों को संबंधित थानों में सीज कर दिया गया है।

Loading...

एसडीएम ने इस कार्रवाई की पूरी रिपोर्ट जिलाधिकारी, एआरटीओ और खनन विभाग को भेजी है। उन्होंने थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए कि अवैध बालू तस्करी में लिप्त लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए। साथ ही चेतावनी दी कि अवैध खनन और ओवरलोडिंग किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस सख्ती के बाद वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। कई चालकों ने अपने ट्रक और ट्रेलर सड़क किनारे खड़े कर अधिकारियों की गतिविधियों पर नजर बनाए रखी। प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और अवैध बालू तस्करी पर पूरी तरह से शिकंजा कसा जाएगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page