Connect with us

मिर्ज़ापुर

फिजियोथेरेपी से मरीजों को मिल रहा राहत, दिल्ली की टीम ने की सराहना

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर के मंडलीय चिकित्सालय में स्थित फिजियोथेरेपी कक्ष (कमरा नंबर 111) में हर दिन 60 से 70 मरीजों का उपचार किया जा रहा है। यहां तैनात डॉ. भारती ने अपने समर्पण से फिजियोथेरेपी सेवाओं को नए स्तर पर पहुंचाया है। उनकी देखरेख में बीते एक साल में 5 लाख से अधिक मरीजों को निःशुल्क इलाज मिल चुका है। फिजियोथेरेपी कई गंभीर रोगों में कारगर साबित हो रही है, जिससे मरीज बिना दवाओं के भी राहत पा रहे हैं।

दिल्ली से आई मेडिकल टीम ने इस फिजियोथेरेपी सेंटर का निरीक्षण किया और यहां के उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की। डॉ. भारती का मानना है कि केवल मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर इलाज संभव नहीं है, बल्कि मरीज को सामने देखकर ही सही उपचार किया जा सकता है।

Loading...

रोगियों को मिल रही राहत
कटरा निवासी जुबैदा, जो लंबे समय से सर्वाइकल पेन से परेशान थीं, उन्होंने बताया कि दवाओं से कोई राहत नहीं मिल रही थी। जब उन्होंने मंडलीय चिकित्सालय के इमरजेंसी वार्ड में दिखाया, तो उन्हें फिजियोथेरेपी की सलाह दी गई। अब डॉ. भारती की देखरेख में इलाज के बाद उनकी स्थिति में काफी सुधार हुआ है।

मंडलीय चिकित्सालय का यह फिजियोथेरेपी सेंटर हफ्ते में छह दिन मरीजों को सेवा प्रदान कर रहा है, जहां आधुनिक तकनीकों और व्यायाम के माध्यम से कई बीमारियों का सफल इलाज किया जा रहा है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page