Connect with us

जौनपुर

शौर्य चक्र विजेता आशुतोष यादव की पुण्यतिथि पर विधायक और जिलाधिकारी ने दी श्रद्धांजलि

Published

on

Loading...
Loading...

जौनपुर (जयदेश)। अमर शहीद आशुतोष यादव की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, विधायक और जिलाधिकारी ने परिजनों को दिया आश्वासनजौनपुर के बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सुल्तानपुर में अमर शहीद शौर्य चक्र विजेता आशुतोष यादव की आठवीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। बदलापुर के विधायक रमेश चंद्र मिश्र और जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और शहीद की मां, परिजनों व सेना के अधिकारियों को सम्मानित किया।

इस अवसर पर विधायक और जिलाधिकारी ने परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और आश्वासन दिया कि जिला प्रशासन हर संभव सहायता के लिए हमेशा उनके साथ खड़ा रहेगा। विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने कहा कि जब कोई जवान देश के लिए बलिदान देता है, तो पूरे देश की आंखें नम हो जाती हैं। उन्होंने कहा कि शहीद आशुतोष यादव ने अपने परिवार की चिंता किए बिना देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया, जो हमेशा याद रखा जाएगा।

Loading...

जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने भी शहीद के अदम्य साहस और बलिदान को नमन करते हुए कहा कि उनका योगदान युवाओं में देशभक्ति की भावना को प्रेरित करता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जिला प्रशासन शहीद के परिवार के साथ हर परिस्थिति में खड़ा रहेगा।

इस दौरान उपजिलाधिकारी सुश्री योगिता सिंह, सीओ सुश्री प्रतिमा वर्मा, कैप्टन अजीत पांडेय, नायब सूबेदार अनिल कुमार राय, नायक संदीप कुमार यादव, कर्नल पुष्पेंद्र सिंह, ब्रिगेडियर एस. तिवारी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page