Connect with us

मिर्ज़ापुर

पुलिस मुठभेड़ में 15 हजार का इनामी बदमाश घायल

Published

on

Loading...
Loading...

दो लाख की मांगी थी रंगदारी

मिर्जापुर के विंध्याचल धाम में पुलिस ने 15 हजार के इनामी बदमाश राजेश यादव उर्फ कल्लू को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार शाम अटल चौराहे पर हार्डवेयर व्यापारी सुनील जायसवाल से 2 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और हमला करने के बाद से वह फरार था।

शुक्रवार को पुलिस ने अकोढ़ी गांव के पास एक बगीचे में बदमाश को घेर लिया। भागने की कोशिश में उसने फायरिंग कर दी, जिस पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान उसके बाएं पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश को विंध्याचल स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

Advertisement

एसपी नक्सल ओपी सिंह ने बताया कि बदमाश के पास से हथियार, कारतूस और एक बाइक बरामद हुई है। गिरफ्तारी में थाना प्रभारी विंध्याचल अमित प्रजापति, कस्बा प्रभारी राजकुमार पांडेय समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

इससे पहले वारदात के दौरान उसका एक साथी मौके पर ही पकड़ा गया था, जबकि राजेश यादव भागने में सफल हो गया था। लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई में आखिरकार उसे भी पकड़ लिया गया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page