Connect with us

मऊ

घोसी में तहसीलदार के खिलाफ वकीलों का उग्र प्रदर्शन

Published

on

Loading...
Loading...

मऊ। घोसी तहसील में तहसीलदार शैलेंद्र चंद्र सिंह के खिलाफ वकीलों का विरोध लगातार तेज हो रहा है। भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर अधिवक्ताओं ने छठे दिन भी तहसील परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल मिश्र और महामंत्री राजेश सोनकर के नेतृत्व में सैकड़ों वकीलों ने नारेबाजी करते हुए तहसील परिसर में मार्च किया।

वकीलों ने “तहसीलदार वापस जाओ” और “गली-गली में शोर है, तहसीलदार चोर है” जैसे नारे लगाते हुए अपना आक्रोश जताया।

अधिवक्ताओं का कहना है कि तहसीलदार के भ्रष्टाचार से न केवल वे खुद बल्कि आम जनता भी परेशान है। वकीलों ने प्रशासन पर दबाव बनाते हुए साफ कहा कि जब तक तहसीलदार का तबादला नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

विरोध प्रदर्शन में वरिष्ठ अधिवक्ता कालिकादत्त पाण्डेय, जनार्दन यादव, राजेंद्र यादव, उमाशंकर यादव, अखिलेश सिंह, ब्रह्मदेव उपाध्याय, बाबूलाल, कैलाश, सतीश पाण्डेय, पूर्व अध्यक्ष तारिक जफर आजमी, पूर्व महामंत्री बृजेश पाण्डेय, विपुल राय, रणवीर सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह, सूर्यनाथ यादव, राम बदन यादव, उमाशंकर उपाध्याय समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता शामिल हुए।

इस बीच, जिला कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन मऊ ने भी इस आंदोलन को अपना समर्थन दिया है। कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के महामंत्री रितेश श्रीवास्तव ने कहा कि जब तक वकीलों को न्याय नहीं मिलेगा, वे उनके साथ खड़े रहेंगे।

Advertisement

अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह पालीवाल ने भी साफ कर दिया कि जब तक तहसीलदार का तबादला नहीं होगा, विरोध जारी रहेगा। लगातार बढ़ते दबाव के बीच प्रशासन भी अब इस मामले पर गंभीरता से विचार कर रहा है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page