Connect with us

चन्दौली

मेडिकल एसोसिएशन अध्यक्ष पर दबंगों ने किया हमला, व्यापारियों में आक्रोश

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली (जयदेश)। जनपद के सकलडीहा रोड स्थित शिवम मेडिकल हॉल पर गुरुवार को दबंगों ने मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद यादव पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस दौरान उनकी दुकान में भी जमकर तोड़फोड़ की गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अरविंद यादव को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। व्यापारियों में इस हमले को लेकर भारी आक्रोश है और उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

नगर पंचायत क्षेत्र में लगातार व्यापारियों के साथ मारपीट और बदसलूकी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। इससे पहले वार्ड नंबर 14 में अजय अग्रहरि की दुकान पर भी दबंगों ने हमला कर तोड़फोड़ की थी, लेकिन पुलिस द्वारा ठोस कार्रवाई न किए जाने से अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।

हालांकि, पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे व्यापारियों की सुरक्षा का भरोसा देते रहे हैं, लेकिन आए दिन हो रही घटनाओं ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पीड़ित अरविंद यादव ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, लेकिन व्यापारियों का कहना है कि जब तक दोषियों को कड़ी सजा नहीं मिलती, तब तक वे चैन से नहीं बैठेंगे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page