Connect with us

चन्दौली

कोतवाल के रवैये से नाराज प्रधान संघ ने थाने में दिया धरना, निलंबन की मांग

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली (जयदेश)। जनपद के विसुधंरी गांव में एक नाबालिग बालिका के साथ छेड़खानी की घटना के बाद परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जब इस मामले की जानकारी लेने प्रधान प्रतिनिधि थाने पहुंचे तो प्रभारी निरीक्षक से उनकी बहस हो गई।

इससे नाराज प्रधान प्रतिनिधि ने प्रधान संघ के अन्य सदस्यों को बुलाकर सदर कोतवाली परिसर में धरना शुरू कर दिया। धरने के दौरान प्रधान संघ के सदस्यों ने कोतवाल पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाते हुए उनके निलंबन की मांग की।

Loading...

हालात को संभालने के लिए सीओ मौके पर पहुंचे और प्रधान संघ के लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन प्रधानों ने स्पष्ट कर दिया कि जब तक कोतवाल पर कार्रवाई नहीं होती, वे किसी भी पीस कमेटी बैठक और पुलिस वेलफेयर कार्यक्रमों में सहयोग नहीं करेंगे।

प्रधान संघ के नेताओं का कहना है कि वे हमेशा पुलिस प्रशासन का सहयोग करते हैं, लेकिन जब थाने में ही उनके साथ बदसलूकी होगी, तो वे चुप नहीं बैठेंगे। प्रधानों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे अपने विरोध को और तेज करेंगे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page