भदोही
दुर्गा पूजा पंडाल की तैयारियों का पूर्व विधायक ने किया निरीक्षण
कारीगरों से निर्माण कार्य की ली जानकारी
भदोही/गोपीगंज। नगर के काली देवी मोहल्ले में आगामी दुर्गा पूजा को लेकर बनाए जा रहे ऐतिहासिक दुर्गा पूजा पंडाल की तैयारियों का मां सिंह वाहिनी श्रृंगार समिति शिवम क्लब के अध्यक्ष एवं औराई के पूर्व विधायक उदयभान सिंह ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पंडाल निर्माण में जुटे कारीगरों से डिजाइन और निर्माण कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी ली।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर दिया जोर
निरीक्षण के दौरान पूर्व विधायक ने दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए की जा रही व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने समिति के पदाधिकारियों और निर्माण कार्य में जुटे लोगों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
समिति के पदाधिकारी रहे मौजूद
इस मौके पर समिति के सचिव रामकृष्ण उर्फ खट्टू, संदीप तिवारी, सुरेश प्रकाश तिवारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे। समिति की ओर से पंडा
