Connect with us

मिर्ज़ापुर

“व्यक्ति की महानता जाति नहीं कर्म से होती है तय” : मनोज जायसवाल

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर। भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने संत रविदास जयंती के अवसर पर नगर के घुरहूपट्टी स्थित पार्क में पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने संत रविदास के विचारों को समाज के लिए प्रासंगिक बताते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति की महानता जाति से नहीं, बल्कि कर्म से तय होती है।

उन्होंने कहा कि संत रविदास ने सामाजिक विषमता, छुआछूत और कटुता के खिलाफ संघर्ष करते हुए अपना पूरा जीवन समाज सुधार में समर्पित कर दिया। वे केवल शरीर की शुद्धता नहीं, बल्कि मन की शुद्धता को प्राथमिकता देते थे और मानवता के नैतिक मूल्यों की स्थापना के लिए भेदभाव व वैमनस्यता को समाप्त करने की प्रेरणा देते थे।

भाजपा नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनकी सरकार बिना किसी भेदभाव के “सबका साथ, सबका विकास” की नीति पर कार्य कर रही है। संत रविदास और बाबा भीमराव अंबेडकर के विचारों को आत्मसात करते हुए अंत्योदय की परिकल्पना को साकार किया जा रहा है।

Advertisement

इस अवसर पर आंचल अध्यक्ष देवाराम पाठक, आंचल ग्राम विकास अध्यक्ष लक्ष्मीकांत पाण्डेय, प्रमुख मुकेश कुमार, भटौली घाट सच प्रमुख अशोक कुमार, बरकछा संच प्रमुख वीरेन्द्र कुमार, सभासद नीरज समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page