Connect with us

मिर्ज़ापुर

कोल्हूआ से कंपनी घाट तक सड़क निर्माण शुरू

Published

on

Loading...
Loading...

ग्रामीणों का संघर्ष लाया रंग, वर्षों की मांग पूरी

मिर्जापुर। कोन ब्लॉक की बहुप्रतीक्षित कोल्हूआ से कंपनी घाट सड़क का निर्माण कार्य आखिरकार शुरू हो गया है। इस सड़क के लिए ग्रामीणों ने वर्षों तक संघर्ष किया था, लेकिन अब उनकी मेहनत रंग लाई है।

क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी और पूर्व छात्र संघ महामंत्री मनीष दुबे के नेतृत्व में ग्रामीणों ने कई बार प्रशासन के खिलाफ आवाज उठाई थी। सड़क निर्माण की मांग को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन हुए, यहां तक कि पिछले लोकसभा चुनावों में मतदान बहिष्कार की चेतावनी भी दी गई थी। इस दबाव के चलते जनप्रतिनिधियों को संज्ञान लेना पड़ा। सांसद अनुप्रिया पटेल और नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने मुख्यमंत्री और लोक निर्माण विभाग को पत्र लिखकर जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू करने की मांग की।

अब जब सड़क निर्माण कार्य शुरू हो गया है, तो पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। समाजसेवी इंद्र कुमार चौबे, संगीता फाउंडेशन के सचिव सुशील सिंह, अधिवक्ता विकास चौबे, लवकुश दूबे, रुद्रेश सिंह, मुन्नु यादव, संतोष सिंह, हरिशंकर सरोज, वरिष्ठ नेता मनोज दुबे, रमाकान्त दूबे और प्रमोद दूबे सहित कई लोगों ने इस ऐतिहासिक पहल पर खुशी जताई और जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।

Advertisement

इस सड़क के बनने से क्षेत्र के हजारों लोगों को राहत मिलेगी और यातायात सुगम होगा। ग्रामीणों का कहना है कि यह उनकी एक बड़ी जीत है, जिससे विकास को नई दिशा मिलेगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page